नवरात्री कलर 2024 – 9 Colors Of Navratri

9-colours-of-navratri-2018

नवरात्री 2024 में 9 रंगो की महिमा – 9 Colors Of Navratri

नवरात्रि में मां के नौ स्वरूपों की अराधना की जाती है। मां के नौ स्वरूपों में नौ रंगों (नवरात्री कलर) का भी इस्तेमाल किया जाता है, जो प्रकति का संचालन करते हैं। इन नौ नवरात्री कलर का शास्त्रों में काफी महत्व बताया गया है। कहा जाता है इन दिनों अलग-अलग रंगों के कपड़े पहनने से घर में सुख-समृद्धि उमड़ती है। मां की पूजा भी सफल होती है। आइए जानते हैं कि किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है…

नवरात्री कलर 2024
नवरात्री कलर 2024

मां दुर्गा का पहला रूप मां शैलपुत्री

मां के पहले स्वरूप का नाम है शैलपुत्री। पर्वतराज हिमालय की पुत्री पार्वती के स्वरूप में मां शैलपुत्री की पूजा देवी के मण्डपों में प्रथम नवरात्र के दिन होती है। भगवती का वाहन बैल है। इस दिन आप पीले रंग के वस्त्र धारण कर सकते हैं। बुधवार से नवरात्र आरंभ होने के कारण हरे वस्त्र भी धारण कर सकते हैं।

यह भी जरूर पढ़े – नवरात्र में नवग्रहों की शांति का सटीक उपाय कर पाए सभी परेशानियों से मुक्ति

मां दुर्गा का दूसरा रूप मां ब्रह्राचारिणी

मां के दूसरे स्वरूप का नाम है ब्रह्राचारिणी। नारदजी के कहने पर माता पार्वती ने भगवान महादेव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की। इस कारण ही तपश्चारिणी या ब्रह्मचारिणी पड़ा। नवरात्र का दूसरा दिन गुरुवार है और देवी का स्वरूप ब्रह्मचारिणी का है इसलिए पीला, गेरुआ वस्त्र भी धारण किया जा सकता है।

मां दुर्गा का तीसरे रूप मां चंद्रघंटा

मां के तीसरे स्वरूप का नाम है चंद्रघंटा। देवी का यह तीसरा स्वरूप ज्ञान का भंडार है। माना जाता है कि देवी के इस स्वरूप की पूजा करने से मन में अलौकिक शक्ति प्राप्त होती है। इस दिन आप सफेद रंग के कपड़े पहनें।

मां दुर्गा का चौथा रूप मां कूष्माण्डा

भगवती मां के चौथे स्वरूप का नाम है कूष्माण्डा। देवी का यह चौथे स्वरूप ने अंड रूप में ब्रह्मांड की रचना की। मान्यता है कि इनके तेज के कारण सभी व्याधियां यानी बिमारियां नष्ट हो जाती हैं। इस दिन आप नारंगी रंग को पहन सकते हैं। मां दुर्गा के इस स्वरूप को नारंगी रंग बहुत प्रिय है।

मां दुर्गा का पांचवा रूप मां स्कंदमाता

मां के पांचवे स्वरूप का नाम है स्कंदमाता। आदिशक्ति का यह स्वरूप सूर्यमंडल की अधिष्ठात्री देवी हैं। इनकी पूजा करने से मोक्ष के दरवाजे खुल जाते हैं और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। भक्तों को इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनना शुभ बताया गया है।

मां दुर्गा का छठा रूप मां कात्यानी

मां के छठा रूप है कात्यानी। महर्षि कात्यायन की कठीन तपस्या से प्रसन्न होकर, मां ने उनके यहां पुत्री के रूप में जन्म लिया। महर्षि कात्यायन ने सबसे पहले इनकी पूजा की थी इसलिए इनका नाम कात्यानी हो गया। इस दिन मां की पूजा के लिए लाल रंग के कपड़े पहनें। मां के आशीर्वाद से लाल रंग बहुत शुभ माना जाता है।

यह भी जरूर पढ़े – नवरात्रों में की जाने वाली प्रभावशाली पूजाएँ

मां दुर्गा का सातवां रूप मां कालरात्रि

भगवती मां का सातवां स्वरूप है कालरात्रि। देवी का यह रूप ऋद्धि सिद्धि प्रदान करने वाला है। तांत्रिक क्रिया की साधना करने वाले भक्तों के लिए अति महत्वपूर्ण होता है। मां के इस स्वरूप की पूजा नीले रंग के कपड़े पहनकर करें।

मां दुर्गा का आठवां रूप मां महागौरी

मां का आठवां स्वरूप है महागौरी। माता की पूजा करते समय गुलाबी रंग के कपड़े पहनने चाहिए। भगवती मां गृहस्थ आश्रम की देवी हैं और गुलाबी रंग प्रेम का प्रतीक है। यह रंग पूरे परिवार को एक करके रखता है। इसलिए इस गुलाबी रंग के कपड़े पहनना चाहिए।

मां दुर्गा का नौवां रूप मां सिद्धिदात्री

मां के नौवें दिन माता सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। माना जाता है कि भगवान भोलेनाथ ने माता पार्वती की तपस्या से प्रसन्न होकर अष्टसिद्धियां प्राप्त की थीं। इस दिन जामुनी रंग के कपड़े पहनकर माता को प्रसन्न कर सकते हैं।

Scroll to Top